ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करन केवट (20 वर्ष), निवासी खैरा थाना सीपत, के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान करन केवट से हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे कार में घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर जबरन अनाचार किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 563/2025 धारा 64(2)(M) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महिला से जुड़े इस गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को सीपत क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...