ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरगुजा में हैवानियत की हद: मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती, गर्भवती पत्नी की हत्या कर अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुआ आरोपी पति!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठीकला में एक पति ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी शव छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, भिठीकला निवासी हीराबाई (23) के साथ गुरुवार दोपहर उसके पति प्रदीप अगरिया ने घर में विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने लोहे की रेती जैसे औजार से महिला को गंभीर चोट पहुंचाई। जब महिला बेसुध हो गई तो आरोपी उसे बाइक पर बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में प्रदीप ने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल परिसर से फरार हो गया। परिजनों के अस्पताल नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को परिजन पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के 16 निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून के निशान मिले हैं। पुलिस को घसीटने के भी सबूत मिले हैं, जिससे आशंका है कि घायल महिला को आरोपी खींचकर बाहर तक लाया था। मृतका की 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। बच्ची के अनुसार घटना के दौरान वह और उसके भाई-बहन डरे-सहमे कोने में बैठे रहे। बताया जा रहा है कि हीराबाई और प्रदीप ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें डेढ़ साल के जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस मामले में राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!