ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती को ब्लैकमेल: अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर दे रहा था धमकी, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलि सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले के लश्करगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने 14 मई 2026 को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। 5 जनवरी 2026 को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कॉलेज रोड स्थित चक्रधरनगर इलाके में युवती को बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा। 30 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती पर साथ घूमने जाने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई। 4 मई को वापस रायगढ़ लौटने के दौरान आरोपी उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और केवल सिम कार्ड लौटाया। घर लौटने के बाद युवती ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवती के परिजनों को अश्लील सामग्री भेजकर धमकाने लगा। शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आज रेलवे स्टेशन के पास आरोपी के देखे जाने की सूचना पर महिला थाना और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक मालती कंवर, आरक्षक राजेश उरांव तथा साइबर टीम के महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर और नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करना खतरनाक साबित हो सकता है। महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!