BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! भूपेश बघेल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार..स्कूल में घुसकर दिए जान से मारने की धमकी, शिक्षिका की रिपोर्ट पर पहुंचे जेल, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीकला में महिला स्टाफ और बच्चों के साथ अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोटा पुलिस ने भूपेश बघेल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्कूल की शिक्षिका ज्योति साहू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को बीएनएस की गंभीर धाराओं 296, 351(2), 333 और 3(5) के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बघेलकापा तखतपुर के निवासी हैं। शिकायतकर्ता ज्योति साहू ने बताया कि 2 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे भूपेश बघेल और उसके तीन साथी समीर दिनकर, सोमेश्वर दिनकर और राहुल मरावी स्कूल परिसर में अश्लील गाली-गलौच करते हुए घुस आए। आरोपियों के हाथ में डंडे भी थे, और उन्होंने स्कूल स्टाफ व बच्चों को गंदी-गंदी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से स्कूल का माहौल भयावह हो गया। बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। शिक्षिका ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात भी कही। शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने तुरंत पतासाजी अभियान शुरू किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क!