रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आमानाका थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आमानाका क्षेत्र से एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता और आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मिले वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हमीउद्दीन (70 वर्ष), निवासी ग्राम सोन वर्षा, थाना कुल्हाई, जिला महराजगंज (उत्तरप्रदेश) एवं वर्तमान में डूमर तालाब, तिवारी कॉलोनी, आमानाका में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।


















