बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना सिटी कोतवाली में गुम इंसान क्रमांक 26/26 एवं अपराध क्रमांक 271/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के बयान लिए गए, जिसमें कंसा चौक टिकरापारा निवासी 20 वर्षीय लक्की निषाद पर संदेह जताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया। पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) (एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।


















