BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े गए!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सरकंडा क्षेत्र में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब नाली में पेशाब करने की बात को लेकर हुए झगड़े में 10 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 7 अपचारी (नाबालिग) बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे प्रभात चौक, चिंगराजपारा में हुई। प्रार्थी सनत सारथी खाना खाने के बाद टहल रहा था, तभी विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डंडे, चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा, जिससे सभी को चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर करीब 15 लोग मुंह ढककर मारपीट करते नजर आए, जिनमें से 10 आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपी- शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया (22 वर्ष), दीपक निषाद उर्फ बुटु (21 वर्ष), दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान (19 वर्ष) साथ ही 7 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और डंडे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी! बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार... बिलासपुर में स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन: सदस्यता वृद्धि और युवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा... पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; नाबालिग और महिला आरोपी गिरफ... छाल थाना पुलिस की सख्ती: पशुक्रूरता मामले में कार्रवाई; मवेशी वध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा!