ChhattisgarhRaftaar News Cg

धर्मांतरण को लेकर अंतिम संस्कार पर बवाल, चार घंटे तनाव के बाद निजी जमीन पर दफनाया गया शव……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में रविवार को एक धर्मांतरित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों ने मृतक को गांव के सार्वजनिक श्मशान घाट में दफनाने का विरोध किया। उनका कहना था कि यहां दफनाने की परंपरा नहीं है और धर्मांतरण के कारण भी इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। करीब चार घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। परिजन और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहा। आखिरकार प्रशासन और पुलिस की लंबी बातचीत के बाद तय किया गया कि मृतक का अंतिम संस्कार सार्वजनिक श्मशान में नहीं, बल्कि परिवार की निजी जमीन पर किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस विवाद के बाद परिजन शव को लेकर अपने खेत पहुंचे और वहीं दफनाया। देर शाम तक गांव में स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...