BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में रिहायशी अपार्टमेंट्स को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4.99 लाख रुपये मूल्य का 35.34 ग्राम गला हुआ सोना और सोना गलाने की चिमनी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयू और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने इस जटिल मामले को सुलझाया। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी ताज मोहम्मद (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ देश के कई शहरों में 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना 28 सितंबर 2025 की है, जब साकेत अपार्टमेंट और रियल हेवन अपार्टमेंट में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आई थीं। अज्ञात चोरों ने फ्लैट के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान पार कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सबूत जुटाए। साथ ही आसपास लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्धों की तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी ताज मोहम्मद और वसीम मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली और मेरठ में करीब 20 दिनों तक कैंप कर आरोपियों की तलाश की। आखिरकार 24 अप्रैल 2026 को ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी वसीम मोहम्मद पहले से ही दिल्ली में एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ पहले इलाके की रेकी करता था, फिर फ्लैट में घुसकर चोरी करता था। चोरी के जेवरों को पहचान से बचाने के लिए खुद ही गलाकर अपने पास छिपा लेता है। इस सफलता के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित पूरी टीम की सराहना की गई है और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। बिलासपुर पुलिस की सतर्कता और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से एक बड़े अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; हॉस्टल से लापता छात्र नागपुर में मिला: ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के डर से भागा था छात्र,... बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: झपकी आने से अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार; ऑटो को मारी टक्कर, महि... रायपुर में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; 16 वर्षीय नाबालिग की मौत...चार संदिग्ध हिरासत म... कोरबा में भीषण सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी; एक ही पर... बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त! बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्...