ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; 16 वर्षीय नाबालिग की मौत…चार संदिग्ध हिरासत में!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चाकूबाजी की घटना में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जोगी मोहल्ला निवासी कुश बाघ के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच पंचशील नगर के पास मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कुश बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता और रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में चार संदिग्धों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; हॉस्टल से लापता छात्र नागपुर में मिला: ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के डर से भागा था छात्र,... बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: झपकी आने से अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार; ऑटो को मारी टक्कर, महि... रायपुर में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; 16 वर्षीय नाबालिग की मौत...चार संदिग्ध हिरासत म... कोरबा में भीषण सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी; एक ही पर... बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त! बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्...