ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई गाड़ी ने ली युवक की जान…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कुम्हीगुड़ा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस सिंह राजपूत बाइक से भिलाई जा रहे थे। रात करीब 8:40 बजे कृष्ण पैलेस के सामने रॉन्ग साइड से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल धमधा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रिंस अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनकी मां का निधन कोरोना काल में हो गया था, जबकि पिता सुरेंद्र सिंह चंदेल कुम्हीगुड़ा में रहते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। धमधा एसडीओपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...