BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: झपकी आने से अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार; ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत…चार घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लालखदान ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर ऑटो से जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार, महासमुंद जिले के ग्राम जम्हनीडीह निवासी टिकेंद्र प्रसाद पटेल (29), सिम्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पदस्थ हैं और पीजी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। वे रविवार को अपने घर गए थे और सोमवार सुबह कार (CG04PA3294) से बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लालखदान ओवरब्रिज के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले सामने से आ रही एक कार से टकराई और फिर सीधे एक ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार मस्तूरी के धनगंज निवासी बीरस बाई डहरिया (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक के दोनों पैर टूट गए और अन्य तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक डॉक्टर को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए डॉक्टर को थाने ले गई। तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि आरोपी का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; हॉस्टल से लापता छात्र नागपुर में मिला: ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के डर से भागा था छात्र,... बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: झपकी आने से अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार; ऑटो को मारी टक्कर, महि... रायपुर में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; 16 वर्षीय नाबालिग की मौत...चार संदिग्ध हिरासत म... कोरबा में भीषण सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी; एक ही पर... बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त! बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्...