ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…तीन गंभीर घायल!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात उस समय हुआ जब सभी लोग चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, कोरबा के बुधवारी निवासी सोनी परिवार चांपा में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सदस्य रात करीब 2 बजे कार से वापस लौट रहे थे। फरसवनी टोल नाका के आगे अचानक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई, इसके बाद पलटते हुए आगे चल रही एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में मां-बेटा और नाती के रिश्ते में थे। वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मोंगरा सोनी और प्रियांश के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में रखे गए हैं, जबकि देवेंद्र सोनी का शव जिला अस्पताल जांजगीर में रखा गया है। स्थानीय वार्ड पार्षद सुभाष राठौर ने बताया कि दो दिन पहले ही परिवार में शादी का कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद परिवार के सदस्य चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; हॉस्टल से लापता छात्र नागपुर में मिला: ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के डर से भागा था छात्र,... बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: झपकी आने से अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार; ऑटो को मारी टक्कर, महि... रायपुर में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; 16 वर्षीय नाबालिग की मौत...चार संदिग्ध हिरासत म... कोरबा में भीषण सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी; एक ही पर... बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त! बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्...