Raftaar News Cg

विदेशी करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 19.47 लाख की ठगी, आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को बड़ा क्लाइंट बताते हुए कारोबारी को तैलीबांधा स्थित करेंसी टॉवर के सातवें फ्लोर पर बने एक को-वर्किंग स्पेस में बुलाया। यहां 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड के बदले भारतीय मुद्रा देने की बात तय हुई। जैसे ही पीड़ित हरदीप सिंह होरा विदेशी मुद्रा लेकर केबिन में पहुंचे, आरोपी के एक साथी ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना किया और रकम लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी साजिश की शुरुआत 1 मार्च को एक कॉल से हुई थी, जिसमें आरोपी ने खुद को “हर्षित अग्रवाल” बताकर अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग की बात कही थी। अगले दिन उसे रायपुर बुलाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच में जुटी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तैलीबांधा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती की पहचान कर उसे हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी के कब्जे से 4.50 लाख रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल आईफोन जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...