Raftaar News Cg

महावीर जयंती के अवकाश पर बिलासपुर कलेक्टर ने किया बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में निरीक्षण….! कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश….? 

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरामुड़ा एवं अकलतरी के औद्योगिक पार्क का निरीक्षण बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने महावीर जयंती के अवकाश दिवस के अवसर पर किया। निरीक्षण के दौरान बेलतरा तहसील क्षेत्रान्तर्गत प्रशिक्षु आईएएस वासु जैन, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा बीआर वर्मा, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, धौरामुडा सरपंच उषा सत्यनारायण मरकाम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान अधिकारियों ने अकलतरी और धौरामुड़ा स्थित गौठान का एवं महात्मा गाँधी रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने विभिन्न समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों का परीक्षण कर उनकी कार्यों को देखकर उत्साहवर्धन किया और साथ ही कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.आर.वर्मा को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम अकलतरी और बेलतरा में शासन द्वारा घोषित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में संलग्न कर्मचारियों से चर्चा कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....