Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत ने डीएम प्लांट में लगाए 250 पौधे…! 50000 पौधे लगाने का हैं, लक्ष्य…? मियावाकी पद्धति से हो रहा पौधारोपण….?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय/यशवंत साहू) एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड कोटा परियोजना मंडल के सहयोग से सोमवार को वृहद पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक सीपत एन. श्रीनिवास राव एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रमानाथ पुजारी द्वारा डीएम प्लांट परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण का शुरुआत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा लगभग 250 पौधे रोपित किए गए।

इस दौरान उपस्थित एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया की इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी द्वारा 50000 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से लगभग 7000 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 23000 पौधे छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से रोपित करने हेतु कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। इसी प्रकार ग्राम भिलमी में बाकी 32000 पौधे छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड के साथ मिलकर रोपित किए जायेंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड, कोटा परियोजना मंडल छ.ग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या मे एनटीपीसी सीपत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मियावाकी पद्धति पौधारोपण:-

मियावाकी पौधारोपण जापानी तकनीक है, जिसमें कम जगह उपलब्ध होने पर भी छोटी झाड़ियों के घने जंगल उगाये जा सकते हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...