BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 41 हजार से ज्यादा नगद और 11 मोबाइल जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में की गई, जहां आरोपी ताश की पत्तियों और प्लास्टिक के कॉइन से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से कुल ₹41,505 नगद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर समेत जांजगीर-चांपा जिले के लोग शामिल हैं। इनमें रमेश कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील अग्रवाल और पारसराय के नाम सामने आए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद रेड कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...