BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर की आत्महत्या, छत पर खून से लथपथ मिला शव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वसुंधरा नगर उसलापुर में रहने वाले एक युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या कर ली। छत पर और शव के पास चारों ओर खून फैला हुआ था, दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े थे। मृतक की पहचान रोहित जलतारे 36 वर्ष के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के करौद गांव का निवासी था। फिलहाल वह बिलासपुर के उसलापुर स्थित वसुंधरा नगर में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अपने गांव जाने की जिद कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे उसकी मां ने नीचे कमरे में सो रहे रोहित को उठाया। इसके बाद वह ऊपर कमरे में गया और कुछ देर बाद छत पर चला गया। छत का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिससे किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि वह क्या कर रहा है। शाम करीब 6 बजे जब परिजन छत पर जाने लगे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ रोहित की लाश पड़ी थी। उसके हाथ की नस और गले पर धारदार हथियार से गहरे कट के निशान थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सकरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि रोहित पहले नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था, लेकिन करीब एक माह पहले उसने काम छोड़ दिया था। पूछताछ में सामने आया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से अस्थिर और चिड़चिड़ा स्वभाव का हो गया था। पुलिस ने शव को सिम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...