Raftaar News Cg

एनटीपीसी परियोजना प्रमुख ने मामले को लिया संज्ञान…? कौड़िया सरपंच एवं ग्रामीणों के अल्टीमेटम का हुआ असर…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय/ यशवंत साहू) कौड़िया सरपंच रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कौड़िया मार्ग में एनटीपीसी सीपत के राखड़ वाहन के चलने से ध्वस्त हुए मार्ग में सुधार कार्य कराने के लिए बीते 3 अप्रेल को एनटीपीसी परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया था की जाँजी, देवरी, दर्राभांठा ब्रिज, हरदाडीह से कौड़िया तक का पहुंच मार्ग, एनटीपीसी सीपत के राखड़ से भरे भारी वाहनों के चलने से अत्यंत जर्जर हो चुका है। मोटरसाइकिल से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, इस मार्ग में सुधार कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है, अगर 10 दिनों के भीतर सुधार कार्य प्रारम्भ नहीं होती तो ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे वाहनों को रोककर चक्काजाम करने का अल्टीमेटम दिये थे। जिस मामले को एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रमुख ने संज्ञान में लेते हुए सरपंच एवं ग्रामीणों की मांग पर सुधार कार्य बुधवार को प्रारम्भ कराया हैं। अब सड़क का सुधार कार्य होने से आसपास के गाँव के ग्रामीण सरल, सुगम रास्ते से आसानी से चल सकेंगे। इस मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के लिए कौड़िया सरपंच व ग्रामीणों ने एनटीपीसी परियोजना प्रमुख को आभार जताया हैं।

मरम्मत कार्य प्रारंभ होने की तस्वीर:-

राखड वाहन चलने से जर्जर हुई सड़क की तस्वीर:-

 

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...