ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धमधा में सूदखोरी का मामला: कोरे चेक का दुरुपयोग कर 1 लाख का दबाव, आरोपी महिला पर केस दर्ज!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) धमधा क्षेत्र में सूदखोरी और कोरे चेक के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। गंडई निवासी शोभा केशकर उर्फ निशा (47) के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुसलमान पारा निवासी शहनाज बेगम (44) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पीड़िता शहनाज बेगम के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2023 में शोभा केशकर से 20 हजार रुपए 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। सुरक्षा के तौर पर उन्होंने बैंक का एक कोरा चेक भी आरोपी को दिया था। शहनाज का कहना है कि उन्होंने करीब 9 महीने तक हर माह 2000 रुपए ब्याज चुकाया। इस दौरान उन्होंने मूल राशि से अधिक रकम अदा कर दी, लेकिन कर्ज खत्म नहीं हुआ। आर्थिक तंगी के चलते कुछ समय ब्याज नहीं दे पाने पर आरोपी ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जनवरी 2025 में पीड़िता के भाई सादिक रजा के हस्तक्षेप के बाद 25 हजार रुपए में पूरा मामला निपटाने की सहमति बनी। इस तरह शहनाज अब तक कुल लगभग 43 हजार रुपए चुका चुकी हैं।

कोरे चेक में भरी 1 लाख की राशि….

आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी ने चेक वापस नहीं किया और उसमें 1 लाख रुपए की राशि भरकर बैंक में लगा दिया। चेक बाउंस होने पर कोर्ट के जरिए नोटिस भेजा गया, जिससे पीड़िता पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला…..

पीड़िता की शिकायत पर धमधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध सूदखोरी, धमकी और जबरन वसूली से जुड़ा पाया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....