ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार!

बलरामपुर-रामानुजगंज: (प्रांशु क्षत्रिय) राजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मारपीट और कथित धमकी के बाद मानसिक तनाव और तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम सिथमा निवासी 60 वर्षीय कुलन राम ने चौकी में सूचना दी कि 15 अप्रैल को वह अपने बेटे-बहू के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नतनी पायल ने आकर बताया कि घर पर उनकी पत्नी राजो बाई के साथ मारपीट की जा रही है। परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि संजय मानिकपुरी, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करते हुए राजो बाई के साथ हाथ-मुक्का और लात से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि 16 अप्रैल को राजो बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई और शाम तक उन्होंने बोलना बंद कर दिया। परिजनों ने जब उन्हें संभालने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट, डर और तनाव के कारण ही उनकी मृत्यु हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद जांच में मारपीट के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है। मामले की आगे जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...