Raftaar News Cg

BILASPUR: SP & ASP औचक निरीक्षण में पहुंचें सीपत थाने, चिखना एवं तीन सवारी को लगी फटकार, पुलिसकर्मी हुए पुरुस्कृत…..??

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के द्वारा सीपत थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना सीपत के सभी पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। उन्हें नवीन कानून के संबंध में जागरूक होने तथा थाने में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी से अच्छा व्यवहार करने उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में हिदायत दी गई। इसी दौरान पुलिस स्टाफ की समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण किया गया।

थाना सीपत के लंबित अपराध, चालान, मर्ग, एवं शिकायत का अधिक से अधिक निकाल करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया तथा क्षेत्र में लोक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुचना तंत्र दुरूस्थ रखने हेतु लोगो से जुडाव हेतु निर्देश किया गया है, महिलाओं के द्वारा थाना में शिकायत करने आने पर महिला पुलिस कर्मचारी के द्वारा पुछताछ किया जाए, वहीं वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।समीक्षा उपरांत थाना सीपत के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को ईनाम से पुरुस्कृत किया गया है। उसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के नेतृत्व में सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद्र एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत बाजारपारा चौक, नवाडीह चौक, एनटीपीसी मटेरियल गेट, आदि स्थानों सभी थाना के अधिकारी,कर्मचारीयों के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया गया। होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने, एवं नशे के हालत में, तीन सवारी वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

चखना सेंटर एवं तीन सवारी को लगीं फटकार:-

थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के द्वारा सीपत के नवाडीह चौंक स्थिति चखना दुकान एवं पान ठेले को आसपास शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए देर रात तक दूकान नहीं खोलने की फटकार लगाई। वहीं नवाडीह चौक पर तीन सवारी चल रहे बाईक सवार को रोकवाकर सीपत थाने के पुलिसकर्मिर्यों को कार्यवाहीं करने निर्देशित की।

इन पुलिसकर्मिर्यों का हुआ सम्मान:-

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीपत थाने पहुंचे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के द्वारा समीक्षा उपरांत थाने में अच्छे कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक विनोद केंवट, दीपक साहु, प्रमोद केंवट व निलेश प्रधान को अच्छे कार्य की सराहना करते हुए, नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!