BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मौसाजी होटल्स चेन पर स्टेट जीएसटी का बड़ा छापा, कारोबारी जगत में हड़कंप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार देर शाम शहर में उस समय हलचल मच गई, जब स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने मौसाजी होटल्स चेन के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। टैक्स चोरी और रिटर्न मिसमैच की आशंका पर की गई यह कार्रवाई अचानक और पूरी तरह गोपनीय रखी गई। इससे शहर के व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार विभाग को जानकारी मिली थी कि मौसाजी होटल्स चेन में कर अनियमितताओं की संभावना है। इसी आधार पर सोमवार शाम करीब 5 बजे अलग-अलग टीमों ने सरकंडा, गोलबाजार और बंगला चौक स्थित यूनिटों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। यह ऑपरेशन रात 2 बजे तक चला। मंगलवार सुबह टीम दोबारा सभी स्थानों पर पहुँची और जांच का दूसरा चरण शुरू किया। सरकंडा यूनिट की जांच टीम का नेतृत्व अशिष मंडावी, गोलबाजार की कार्रवाई का नेतृत्व रागिनी सिंह और बंगला चौक यूनिट की तलाशी एमपीएस तिवारी की अगुवाई में जारी है। जांच के दौरान टीम ने सभी यूनिटों से दस्तावेज, खाते, बिक्री रजिस्टर, ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम, कंप्यूटर, लैपटॉप और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक अपने कब्जे में ले लिए हैं। डिजिटल और हार्ड कॉपी दोनों प्रकार के रिकॉर्ड की गहन जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी तरह की जानकारी साझा करने पर सख्त रोक है। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि यह ऑपरेशन देर शाम तक जारी रह सकता है। मौसाजी होटल्स चेन शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी नेटवर्क में गिनी जाती है, ऐसे में स्टेट जीएसटी की यह सख्त कार्यवाही व्यापार जगत में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। विभाग की यह कार्रवाई कर अनुपालन के प्रति कड़े रुख का संकेत मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...