BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रात 1.30 बजे मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी, 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर दी जान, परिजनों के सामने नदी में लगाई छलांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार देर रात बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 9वीं की छात्रा ने मोबाइल देखने से मना करने पर गुस्से में आकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने आधी रात को अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरुण कठौते की छोटी बेटी अदिति कठौते (14 वर्ष) सोमवार की रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन चेतना कठौते ने उसे देर रात मोबाइल चलाने से मना किया। इस बात पर अदिति गुस्से में आकर घर से बाहर निकल गई और दौड़ते हुए अरपा नदी के छठघाट की ओर चली गई। बहन ने जैसे ही अदिति को घर से निकलते देखा, उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता और बहन दोनों उसके पीछे दौड़े और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अदिति नहीं रुकी। नदी के पास पहुंचकर उसने पिता और बहन के सामने ही पानी में छलांग लगा दी। घटना को अपनी आंखों से देख बड़ी बहन चीख उठी और मदद के लिए शोर मचाया। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दो युवकों ने नदी में उतरकर छात्रा को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने से वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या और एएसआई देवेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन संभव नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह SDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि छात्रा के इस कदम के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...