Raftaar News Cg

गाड़ियों की डीजल चोरी कर करता था दुकान में बिक्री…? तोरवा पुलिस को मिली मुखबिरी सूचना, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार…!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) वाहनो से डीजल की चोरी कर बिक्री करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लीटर डीजल जब्त किया है। आरोपी मोहम्मद अफज़ल पिता मोहम्मद इस्लाम उम्र 38 साल निवासी लालखदान महमंद बाजार के पास थाना तोरवा का रहने वाला है। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति महमंद बाईपास रोड के पास आने जाने वाले वाहनो का डीजल चोरी कर डीजल को अपने दुकान में बिक्री करने हेतु रखा है, सूचना मिलते ही तत्काल तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अफजल को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसके कब्जे से 25 लीटर डीजल कीमती 2400 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी:-

1. मोहम्मद अफज़ल पिता मोहम्मद इस्लाम उम्र 38 साल निवासी लालखदान महमंद बाजार के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी सुनील तिर्की, हृदय शंकर पटेल, आरक्षक सुनील सिंह, कमलेश्वर शर्मा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...