ChhattisgarhRaftaar News Cg

जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने की आत्महत्या…कमरे से बदबू आने पर खुला राज!

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में कार्यरत था। वह एक रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर का बेटा बताया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके की है। जानकारी के अनुसार, अतुल शर्मा पिछले कुछ समय से यहां किराए के मकान में रह रहा था। बीते 2-3 दिनों से उसका कमरा अंदर से बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से तेज बदबू आने पर मकान मालिक को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था—फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक मूल रूप से रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था और जगदलपुर में नौकरी के सिलसिले में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!