ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़: गंगालूर में 8 नक्सली ढेर..DRG-STF की संयुक्त कार्रवाई, जवान सुरक्षित – ऑटोमेटिक हथियार बरामद, पढ़िए खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में DRG और STF जवानों ने कार्रवाई करते हुए अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं और शवों को लेकर जंगल और पहाड़ी रास्तों से होते हुए पालनार फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस तक पहुंच चुके हैं। यहां से शवों को बीजापुर जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ अब भी जारी है। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के पास से कई ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सली इस ऑपरेशन का हिस्सा थे। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां तेज थीं। ऐसे में यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए तगड़ा झटका साबित हो सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...