ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 21 लाख का स्क्रैप जब्त, पांच ट्रकों से 89 टन से अधिक कबाड़ बरामद!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपए मूल्य का स्क्रैप जब्त किया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में चार ट्रकों से अवैध कबाड़ परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जबकि एक ट्रक लावारिस हालत में मिला। कुल 89.28 टन कबाड़ जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद डीएसपी सुशांतो बनर्जी के निर्देशन में टीम ने अग्रोहा प्लांट के पास जांच अभियान चलाया। यहां ट्रक चालक नीरज कुमार (औरंगाबाद) के वाहन से 25 टन 510 किलो कबाड़ बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान वह किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा तमनार चौक के पास ट्रक चालक अबताब खान (सरगुजा) से 24 टन 200 किलो कबाड़ जब्त किया गया। वहीं महालक्ष्मी काटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पास एमडी अलीम (पलामू, झारखंड) के ट्रक से 4 टन 950 किलो स्क्रैप और गेरवानी सलासर चौक पर सुभाष शर्मा (बरगढ़) के ट्रक से 11 टन कबाड़ बरामद किया गया। इन सभी मामलों में परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। गेरवानी सलासर चौक के पास ही एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसमें 23 टन 620 किलो कबाड़ लोड था। मौके पर चालक और वाहन मालिक का पता नहीं चल सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी मामलों में कुल 89.28 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। लावारिस वाहन पर धारा 106 BNS के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस वाहन मालिकों और कबाड़ के स्रोत की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!