ChhattisgarhRaftaar News Cg

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद अंसारी के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज वाली सामग्री प्रसारित की गई। इसके अलावा एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान और निजता उजागर करने तथा वीडियो में निजी अंगों से जुड़े अमर्यादित सवाल पूछकर उसे प्रसारित करने का भी आरोप है। शिकायत में मूल निवासी और बाहरी व्यक्ति के मुद्दे को लेकर सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

धीरज सिंह से सोशल मीडिया विवाद भी चर्चा में…….

आकांक्षा टोप्पो का भाजपा नेता धीरज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर विवाद चलने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि रविवार को घड़ी चौक स्थित एक होटल के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आकांक्षा को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला……

आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी सीतापुर थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। यह मामला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा बताया गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद यह मामला अंबिकापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की जांच और न्यायालय की आगामी कार्रवाई के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप... सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ...