BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर थाने में फरियादी से मारपीट: केस की जानकारी लेने पहुंचे फरियादी को जड़े 15-20 थप्पड़; SSP ने लिया सख्त एक्शन, ASI सस्पेंड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे एक फरियादी के साथ एएसआई द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

केस की जानकारी मांगने पर भड़का ASI…..

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने परिवाद की स्थिति जानने थाने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया, जिससे एएसआई नाराज हो गया।

15-20 थप्पड़ मारने का आरोप…..

पीड़ित विनोद जायसवाल का आरोप है कि एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें 15 से 20 थप्पड़ मारे, जिससे उनका कान सुन्न हो गया। घटना के दौरान थाने का अन्य स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

धमकी और पैसों की मांग के आरोप….

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान एएसआई ने धमकी देते हुए कहा कि “तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” साथ ही जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में पैसे मांगने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मंत्री का रिश्तेदार होने का दावा…..

पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है। हालांकि, पुलिस जांच में इस दावे की भी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवहार और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई….

घटना की जानकारी थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को मिली, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना एसएसपी को दी। पीड़ित ने भी सीधे एसएसपी से शिकायत की। शिकायत मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...