ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार!

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। साजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक आरोपी ने खुद को बाबा बताकर एक महिला को झांसे में लिया और उसके वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने का दावा करते हुए लाखों रुपये और जेवर ठग लिए।

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी……

जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए उसके पति के साथ संबंध सुधार सकता है। इसी झांसे में आकर महिला ने आरोपी को करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 63 हजार रुपये नकद दे दिए।

फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार….

पैसे और जेवर लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गोरखनाथ बाबा उर्फ रविन्द्र कुमार देव को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...