BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर में सो रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के पहले रास्ते में हुई मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में सो रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक शहीद खान पिता हामिद खान उम्र 55 वर्ष, ग्राम तुलूफ़ का रहने वाला था। 19 अगस्त को दोपहर खाना खाने के बाद वह घर के कमरे में जमीन पर लेटा हुआ था। तभी घर के छज्जे से अचानक डोमी सांप (कोबरा प्रजाति) नीचे गिरा और उसने शहीद खान को डस लिया। मृतक की बेटी ने सांप को गिरते देखा और शोर मचाया, लेकिन तब तक सांप अपना विष छोड़ चुका था। आनन-फानन में परिजन शहीद खान को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमागोहन लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार और एंटी वेनम दिए जाने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा रेफर किया गया। लेकिन कोटा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में अचानक हुए इस हादसे से मातम पसरा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स...