ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

5 करोड़ की ठगी से परेशान व्यापारी परिवार ने जहर खाया; चारों की हालत गंभीर!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा पत्नी और दो बच्चों सहित आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने पारिवारिक तनाव के चलते अपने पूरे परिवार के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे चारों की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सभी को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में एक कबाड़ी व्यापारी से करीब 5 करोड़ रुपये वापस नहीं मिलने और उससे उत्पन्न मानसिक तनाव का उल्लेख किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रकम वापस नहीं मिलने के कारण व्यापारी लंबे समय से तनाव में था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...