ChhattisgarhRaftaar News Cg

दंतैल हाथी का आतंक: कोटबहरा में युवक को कुचलकर मार डाला…गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम कोटबहरा में एक दंतैल हाथी ने 28 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह कल्याणपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटबहरा निवासी केशव (28) बुधवार रात काम से लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में खड़े जंगली हाथी को देख नहीं सका और उसके करीब पहुंच गया। जैसे ही हाथी नजर आया, केशव ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर सूंड से पटक दिया और पैरों से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव रखकर सड़क जाम…..

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिसे पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण कल्याणपुर पहुंचे और अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल, एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट जारी…..

वन विभाग के अनुसार, हमला करने वाला हाथी झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है। प्रतापपुर क्षेत्र के सेमई इलाके में 7 हाथियों का दल सक्रिय था, जिसमें से एक हाथी अलग होकर कोटबहरा पहुंच गया। बाकी 6 हाथियों ने खड़गवां के रमेश्वरपुर में किसानों की तरबूज, मक्का और धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट…

ग्रामीणों का कहना है कि महुआ सीजन के चलते लोग सुबह-शाम जंगलों की ओर जाते हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। हाथियों की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रतापपुर एसडीओ फॉरेस्ट संस्कृति बारले ने बताया कि लोगों को जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है और हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...