BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रात में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास: चाकू दिखाकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (23), निवासी वार्ड क्रमांक 3 बिल्हा, उसके घर में घुस आया। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसकी इज्जत लूटने की नीयत से जबरदस्ती करने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर थाने लाया, जहां पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद 14 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...