BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू: 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे, हर मकान की होगी गिनती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत होने जा रही है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी तरह वैकल्पिक है और इसके पूरा होने पर एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे, उनके लिए 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनगणना की गोपनीयता पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती है। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, बल्कि केवल समेकित आंकड़े ही जारी किए जाते हैं। यह जानकारी न तो टैक्स वसूली में उपयोग होती है और न ही किसी जांच या कार्रवाई में। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सटीक जानकारी ही मजबूत और प्रभावी योजनाओं का आधार बनती है, इसलिए हर व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!