ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी चालक गिरफ्तार!

बलौदा बाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) कसडोल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में पदस्थ वाहन चालक सुरेंद्र टंडन ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना से आहत पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को कसडोल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर कसडोल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 13 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...