ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बिर्रा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया निवासी 19 वर्षीय आरोपी योगेश कश्यप ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई और घेराबंदी कर आरोपी को सेमरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...