BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; होटल के कमरे में चल रहा था जुआ:1.44 लाख नगद जब्त, 8 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार होटल संचालक भी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना पुलिस और ACCU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल महावीर के एक कमरे में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,44,000 की नगदी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह, हीरालाल पाल, अक्की जायसवाल, छोटू सिंह, संदेश मसीह, अनिल कुमार वर्मा, आकाश भोई और विशाल छाबड़ा शामिल हैं। सभी आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए होटल का कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था। साथ ही होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी इसकी जानकारी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU टीम बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...