BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 किलो गांजा के साथ कार, स्कूटी समेत ₹15.78 लाख का सामान जब्त, दो महिला तस्कर गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बहनें नाम बदलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में गांजा बेचने का काम कर रही थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो गांजा, ₹5,98,030 नगद, 2 मोबाइल फोन, 2 घड़ियां, 2 स्कूटी और 1 कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹15,78,030 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जयराम नगर मस्तूरी की निवासी हैं और वर्तमान में सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने गांजा बिक्री से हुई कमाई से स्कूटी खरीदी थी, जिसका उपयोग वे नशे के परिवहन और सप्लाई के लिए करती थीं। वहीं, बरामद कार उनके एक परिचित की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थ से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...