ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की ली जान..खारुन नदी किनारे वारदात!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम कुम्हारी में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। आरोपी ने अपने ही साले की जान ले ली। मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह (45 वर्ष), दोनों ग्राम पल्सी पानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे में काम करते थे। 8 अप्रैल को दोनों सिलतरा में शराब पीने गए थे। वापसी के दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन वह शराब खुद ही पी गया। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी के पास नहाने गए। इसी दौरान घनश्याम के शौच के लिए जाने पर आरोपी पीछे गया और उसे नदी किनारे से धक्का दे दिया। बेहोश होने के बाद, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...