BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत; भाजपा स्थापना दिवस पर भाजयुमो का ‘संपर्क महाअभियान’..हॉस्टलों में पहुंचकर युवाओं-छात्रों से किया संवाद, मिठाई खिलाकर सौंपे अभिनंदन पत्र!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत सीपत मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर “हॉस्टल संपर्क अभियान”, “युवा संपर्क अभियान” एवं “हितग्राही संपर्क अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न हॉस्टलों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर छात्रों, युवाओं एवं हितग्राहियों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर अभिनंदन पत्र भेंट किए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। हितग्राही महिलाओं से मिलकर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई तथा उन्हें सरकार की योजनाओं से निरंतर जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय हितग्राही अभियान से जुड़े। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो महामंत्री अंकुर सिंह एवं तुषार चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, जिला मंत्री जयशंकर साहू, जिला कार्यालय मंत्री एवं मंडल प्रभारी यश गौरहा, नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख महेन्द्र पटनवार, जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम राजपूत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली, महामंत्री मिथलेश श्रीवास, भूपेंद्र गिरि गोस्वामी,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती संगीता साहू जी , उपाध्यक्ष ओम पटनवार, ओम प्रकाश साहू, शुभम यादव, मंत्री संतोष साहू, आशिष शर्मा, कार्यालय मंत्री सोनु निर्मलकर, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जायसवाल, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख आयुष पटनवार, कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू, नागेश वर्मा, युवराज नेटी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...