ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला; गुप्तांग पर चाकू से वार..नशे में धुत तीन युवकों ने की मारपीट, बेटी से भी की बदसलूकी; पुलिस ने दर्ज किया मामला!

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) केसीजी जिले के गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी सिलोचना वर्मा (33 वर्ष) ने थाना गातापार में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में संचालित किराना दुकान में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा नशे की हालत में जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। शिकायत में बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान आरोपी मनोज वर्मा ने महिला की साड़ी उठाकर उसके गुप्तांग पर पैर से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि मनोज वर्मा के हाथ में चाकू भी था, जिसके वार से महिला के दाहिने हाथ में गहरी चोट लग गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से भी हमला किया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान जब महिला की बड़ी बेटी अपनी मां को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे कमरे में घसीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा निवासी ग्राम सांकरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!