BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रेत खनन का खूनी खेल: ट्रॉली पलटने से नाबालिग की मौत…एक युवक गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे ने अवैध रेत खनन के काले कारोबार की भयावह तस्वीर उजागर कर दी। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर (क्रमांक CG12 BS 5759) की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। हादसे में नाबालिग अमित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गढ़वट स्थित रेत घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला केवल सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि अवैध रेत खनन और नाबालिगों से काम कराने जैसी गंभीर लापरवाही का उदाहरण बनकर सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस अवैध काम में नाबालिगों को भी लगाया जा रहा है, जो कानून और मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। लोगों ने प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस से संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाकर अवैध रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...