ChhattisgarhRaftaar News Cg

जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में सनसनी!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छाल थाना क्षेत्र मे बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां प्रेमी युगल के शव जंगल में एक पेड़ से लटके हुए मिले। घटना छाल थाना क्षेत्र के ग्राम एडूकला के जंगल की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्रामीण महुआ बीनने जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती पर पड़ी। यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था और युवती से विवाह करना चाहता था। हालांकि, किन परिस्थितियों में दोनों की मौत हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...