ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बस्तर हेरिटेज मैराथन में ‘जुगाड़’ से जीत: गाड़ी से पहुंचीं प्रतिभागी, जांच में खुलासा, पुरस्कार रोका गया..CCTV फुटेज में खुली पोल!

जगदलपुर/बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन-2026 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 22 मार्च को आयोजित 42 किलोमीटर की इस मैराथन में दो महिला प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के लिए वाहन का सहारा लिया और विजेता बनने का दावा कर लिया। जांच के बाद दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है और उनकी पुरस्कार राशि रोक दी गई है। यह मैराथन जगदलपुर के लालबाग मैदान से चित्रकोट जलप्रपात तक आयोजित की गई थी। लोहंडीगुड़ा की प्रतिभागी प्रमिला मंडावी ने आरोप लगाया कि दूसरे और तीसरे स्थान पर रही नेहा और कौशल्या नेताम ने दौड़ के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन का उपयोग किया। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में दोनों प्रतिभागी दौड़ के बीच एक वाहन में बैठकर कुछ दूरी तय करती नजर आईं। इसके बाद फिनिश लाइन से पहले उतरकर दोबारा दौड़ में शामिल हो गईं, ताकि किसी को शक न हो। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिभागियों को विजेताओं की सूची से बाहर कर दिया। साथ ही टॉप-10 प्रतिभागियों की संशोधित सूची जारी की गई है। अब वास्तविक रूप से दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को ही पुरस्कार दिया जाएगा। इस पूरे मामले ने मैराथन आयोजन की निगरानी और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...