ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पेंड्रा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला उजागर; गर्भवती होने पर खुला राज, आरोपी फरार!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही( प्रांशु क्षत्रिय) पेंड्रा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। एक परिचित युवक पर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अनूपपुर ले गए, जहां जांच के दौरान मामला सामने आया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी की पहचान अनूपपुर जिले के जैतहरी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 65(1) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5J(ii), 5L और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जैतहरी और आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता का इलाज जारी है और पुलिस उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...