ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में भीषण आग; पाइप के सहारे उतरे 10 लोग, 7 कर्मचारी घायल!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, 10 कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए पाइप के सहारे नीचे उतरकर खुद को सुरक्षित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10:05 बजे पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लगने से हुई। देखते ही देखते टर्बाइन हॉल धुएं से भर गया और प्लांट के बड़े हिस्से में आग की लपटें फैल गईं। आसमान में दूर तक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम सक्रिय हो गई। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कूलिंग प्रक्रिया भी की गई। आग लगने के दौरान स्विचगियर कक्ष और कंट्रोल रूम में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलने के दौरान मची भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं के बीच कुछ कर्मचारी बिल्डिंग की खिड़कियों से बाहर निकल आए। करीब 20-25 फीट ऊंचाई से कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरे, जबकि अन्य कर्मचारियों ने मिलकर फंसे साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्लांट प्रबंधन के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से ब्लास्ट की जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...