Raftaar News Cg

मार्च 2023 में पुलिसिंग क्षेत्र में अच्छा कार्य हेतु जिले के उप निरीक्षक सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने काप आफ द मंथ…? बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से हुए सम्मानित….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे, अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। माह मार्च 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया।

विधानसभा सत्र दौरान विधानसभा सेल में बेहतर कार्य हेतु उप निरीक्षक मनीष कांत थाना सिटी कोतवाली, कार्यालय कार्य में बेहतर कार्य हेतु सहायक उप निरीक्षक राजाराम ध्रुव, लधु अधिनियम प्रतिबंधक कार्यवाही व उत्तर प्रदेश से मय 26 तोला सोना गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका हेतु प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर थाना सिटी कोतवाली, कानून-व्यवस्था एवं विशेष कर नवरात्रि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य हेतु महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम थाना सरकण्डा, पचपेढ़ी के दीपक नायक मर्डर में डाग रोजी के साथ सूझबूझ से आरोपी को पतसाजी हेतु प्रधान आरक्षक राममिलन (डॉग हेण्डलर), सकरी क्षेत्रान्तर्गत पत्नि को टुकड़ों में काटकर हत्या के सनसनीखेज प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में भूमिका हेतु आरक्षक सरफराज खॉंन एसीसीयु., आकस्मिक चेकिंग दौरान 03 आरोपियों को पकड़ 29 नग मोबाईल बरामदगी हेतु आरक्षक विकास यादव थाना सिविल लाईन, डायल-112 ईवेंट पर तत्काल पहुॅंचकर पीड़ित को मदद करने व समय का पाबंद होने हेतु आरक्षक आशीष वस्त्रकार डायल-112 को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा पत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, श्री झा अमन कुमार एवं कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...