सीपत थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक को आरोपी की पत्नी दे रही धमकियां….! पुलिस ने महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज…?


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम मडई में रहने वाली नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता को और उसके परिजनों को दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है, पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके पति की जमानत नहीं मिल पा रही है जिस वजह से वह गुस्सा हमारे पर निकाल रही है, सीपत पुलिस इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम मडई में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि करीब 8 माह पूर्व भाठापारा मड़ई में रहने वाले श्रवण सोनझरी ने उसकी 13 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ अनाचार किया था, जिससे उसकी बहन गर्भवती हो गई और एक बच्ची को भी जन्म दे दी। इसकी शिकायत थाने में की गई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की अब तक जमानत नहीं हुई है। इसी बात को लेकर आरोपी की पत्नी सोनम सोनझरी उसके साथ व परिवार के साथ गालीगलौज करते हुए धमकियां दे रही है। 20 मार्च की सुबह भी इसी बात को लेकर उसने गालीगलौज करते हुए धमकाया। सीपत पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ धारा 294, 506 आईपीसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


